फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चाचा-भतीजे के बाद घायल मौसेरे भाई ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
फोटो-11-रिंकू (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शनिवार की रात हादसे में चाचा-भतीजे की मौत के बाद घायल मौसेरे भाई ने भी देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को परिवार के लोग मुआवजे के लिए सड़क पर जाम लगा दिया। सीओ सिटी दीपक यादव ने परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया लेकिन परिजन नहीं माने और लिखित में लेने पर अड़ गए। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में उन्हें लिखित में मुआवजे का आश्वाासन दिया तब शांत हुए।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर निवासी रिंकू (30), पारिवारिक चाचा नीरज (35) और मौसेरे भाई चंदन (30) के साथ शनिवार को लखनऊ सीमा पर स्थित बनी में शहद निकालने गए थे। लौटते समय रात 8.30 बजे हाईवे पर दही थाना के मुर्तजानगर नहर पुल के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। रिंकू और नीरज की मौत हो गई थी। चंदन ने देर रात इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। रविवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ।
एहतियात के तौर पर अस्पताल चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहे। शव ले जाने से पहले तीनों मृतकों के घरों की महिलाओं ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस के साथ दही थानाध्यक्ष और यातायात प्रभारी फाेर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

दही थानाध्यक्ष ने परिजनों से बात की। बताया कि नीरज के भाई दीपक की तहरीर पर अज्ञात डंपर और उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डंपर का पता लगाया जा रहा है। सीओ सिटी दीपक यादव ने परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन नहीं माने और लिखित में लेने पर अड़ गए। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में उन्हें लिखित में दिया गया, तब वह शांत हुए। इसके बाद जाम खत्म हुआ। इस दौरान जाम में फंसकर सैकड़ों लोग परेशान रहे।
इनसेट...
युवकों की मौत से परिवार के भरण-पोषण की समस्या
हादसे का शिकार तीनों युवक पथरकटा (नट बिरादरी) जाति के थे। शहद निकालकर ही परिवार का पालन-पोषण करते थे। युवकों की मौत से मां, पत्नी और बच्चों के पालन-पोषण की समस्या आ गई है।
नीरज के बड़े भाई दीपक ने बताया कि नीरज की पत्नी की मौत हो चुकी है। मां भी नहीं हैं। दो बच्चे हैं, अब उनका पालन-पोषण वही करेगा। रिंकू की मौत से पत्नी अंजली पर सास किरन और दो बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई है। यही हाल हादसे में मृत चंदन का भी है। चंदन की पत्नी कुसुम और दो बच्चे हैं। मां कृष्णा देवी हैं। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने तीनों शवों को कब्रिस्तान में दफनाया।

फोटो-11-रिंकू (फाइल फोटो)।

फोटो-11-रिंकू (फाइल फोटो)।

फोटो-11-रिंकू (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें