सोनिक। मुर्तजानगर निवासी युवक ने फरीदाबाद निवासी बहन के घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह बहन के घर रहकर नौकरी करता था। परिजन शव लेने रवाना हो गए।
दही थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव निवासी विशाल पाल (22) फरीदाबाद में रहने वाली बहन अर्चना पाल के घर पर रहता था। वहीं प्राइवेट नौकरी करता था। बृहस्पतिवार की रात विशाल का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। भाई का शव देख बेहाल बहन ने पिता कल्लू को फोन पर घटना की जानकारी दी।
पिता कल्लू पाल सिक्योरिटी गार्ड हैं। विशाल चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां ज्ञानवती, बड़ा भाई अमन, विकास सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।