फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जमीन और रुपये के लेनदेन के विवाद में दो को मारी गोली

विज्ञापन
फोटो-29- जिला अस्पताल में भर्ती गोली कांड का घायल सचिन विमल। संवाद - फोटो : जमुनहा ​​स्थित अपने डेयरी पर उत्पाद बेंचती ​शिवकुमारी।
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। शहर सर्किल के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जमीन और रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद में दो युवकों को गोली मार दी गई। एक युवक के सीने में और दूसरे के सिर को छूते हुए निकल गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एएसपी व अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच घायलों से घटना की जानकारी ली। दोनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने कुछ को पूछताछ के लिए उठाया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीतांबर नगर निवासी सचिन विमल (23) मंगलवार की रात आठ बजे मोहल्ले में ही पूल क्लब में गेम खेल रहा था। पीड़ित के के मुताबिक उसका मोतीनगर मोहल्ला निवासी भूपेंद्र वर्मा से 15 लाख रुपये का लेनदेन है।
भूपेंद्र जमीन का काम करता है और एक जमीन खरीदने के लिए मांगने पर भूपेंद्र को रुपये उधार दिए थे। फरवरी मेरी बहन की शादी है, इसलिए जरूरत होने से रुपये वापस मांगे थे। सचिन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात आठ बजे भूपेंद्र ने फोन किया और यूएसडीए के पास पेट्रोलपंप के सामने वाली गली में मिलने को बुलाया। वह अकेला ही वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

भूपेंद्र ने फिर रुपयों को लेकर विवाद किया और गली में ले जाकर तमंचे से उसके सीने में गोली मारकर भाग निकला। उसने दोस्त सुभाष को फोन कर बुलाया और अस्पताल पहुंचा। घटना की सूचना पर शहर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर आशीष सक्सेना ने बताया कि गोली सीने के आरपार हो गई है।

फोटो-30- गोली लगने से घायल भोला सिंह से जिला अस्पताल में घटना की जानकारी लेते एसपी जय प्रकाश सिंह। संवाद
दही थाना के रायपुर बुजर्ग गांव में मंगलवार रात 8:15 बजे घर के बाहर बैठे भोला सिंह (35) को गोली मार दी गई। गोली सिर में दाहिनी ओर छूते हुए निकल गई। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना पर एसपी जयप्रकाश सिंह, अस्पताल पहुंचे और घायल भोला का हालचाल लिया।
भोला के पिता रामबहादुर ने बताया कि एलएलबी तीसरे सेमेस्टर के छात्र कोमल यादव और गजौली गांव निवासी मिठल्ले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों में चर्चा है कि कुछ महीने पहले भोला सिंह गांव के ही एक यादव परिवार की जमीन खरीदना चाहते थे। बाद में जमीन कोमल ने खरीद ली थी, इसको लेकर दोनों परिवारों में तनातनी थी। गांव के बाहर चक्की के पीछे चलने वाली जुएं के फड़ पर भी विवाद हुआ था। भोला के घर के बाहर हवाई फायरिंग भी हुई थी, फायरिंग करने वाला कोमल का साथी ही था। परिजनों के अनुसार फायरिंग करने वाले ने ही सीओ कार्यालय में भोला के खिलाफ प्रार्थनापत्र दे दिया था, बाद में पुलिस ने समझौता करा दिया था। मिठल्ले शातिर अपराधी बताया जा रहा है। उस पर गैंगस्टर और हत्या की रिपोर्ट पहले से दर्ज है, वह जमानत पर बाहर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है।
दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। घटना की वजह को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। घायल के पिता ने कानपुर से लौटकर तहरीर देने की बात कही है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।

फोटो-29- जिला अस्पताल में भर्ती गोली कांड का घायल सचिन विमल। संवाद- फोटो : जमुनहा स्थित अपने डेयरी पर उत्पाद बेंचती शिवकुमारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें