फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला का फंदे से लटका शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। मलझा गांव में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। जांच के दौरान पति ने पुलिस को बच्चों की देखभाल को लेकर पत्नी से कहासुनी होने की जानकारी दी। घटना के समय परिवार के लोग खेत में थे। लौटने पर घटना की जानकारी हुई। हसनगंज कोतवाली के मलझा गांव निवासी ऋतु (30) पत्नी चंद्रप्रकाश राजपूत का शव मंगलवार दोपहर एक बजे कमरे में कुंडी से साड़ी के फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की तो पति चंद्रप्रकाश ने बताया कि सुबह बच्चे की देखभाल को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद पत्नी को छोड़कर सभी लोग खेत चले गए थे। दोपहर में जब परिजन खेत से लौटे तो कमरे में पत्नी का शव लटका देखा। बेटी की मौत सूचना पर नेवाजखेड़ा गांव निवासी पिता गणेश लोधी, भाई आकाश और चाचा रामनरेश पहुंचे, उन्होंने पति सहित अन्य ससुराल वालाें पर हत्या का आरोप लगाया है। दो बच्चों में अकिल और प्राची हैं।
विज्ञापन

कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिजन आरोप लगा रहे हैं, अभी लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें