फोटो-18 राजकीय हाईस्कूल शिवगढ़ में पुस्तकाें से होने वाले फायदे की जानकारी देतीं एसआरजी मर्सरत फातिमा। स्रोत शिक्षक
शिक्षकों ने छात्रों को पुस्तकों में जोड़ने का किया प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। उच्च प्राथमिक स्कूल के छात्रों में किताबें पढ़ने की आदत डालने के लिए शिक्षकों ने पुस्तकालय का भ्रमण कराया। छात्रों को इसका महत्व बताकर पुस्तकों से जोड़ने का प्रयास किया।
स्टेट रिसोर्स ग्रुप की सदस्य मर्सरत फातिमा ने बताया कि आज के बदलते परिवेश, डिजिटल युग को देखते हुए छात्र किताबों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में शासन से छात्रों को भौतिक रूप में पुस्तकों से जोड़ने के प्रयास कराने का आदेश हुआ है। इसी के तहत असोहा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़ के छात्रों को राजकीय हाईस्कूल शिवगढ़ में बने पुस्तकालय का भ्रमण कराया गया।
पुस्तकालय के नोडल ने यूपीएस के छात्रों को लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधन दिखाए। पुस्तकालय में रखी किताबों में कविता, नाटके, कथा, निबंध, जीवनी, बाल साहित्य और उससे जुड़े विशेष लेखक वर्ग के विषय पर चर्चा हुई। छात्रों को एनबीटी और एनसीईआरटी के साथ रूपा पब्लिकेशन की पुस्तकों में बाल साहित्य के विशेष स्थान छात्रों को बताए। पहली बार कोई पुस्तक हाथ में आए तो उसे कैसे पढ़ें। कवर पेज से आरंभ कर पृष्ठ पलटना, लेखक, अनुवादक, मुद्रक, प्रकाशक के विशेष स्थान की जानकारी दी गई।
छात्रों में रीडिंग इन पेयर्स और पुस्तक को पूरे ध्यान के साथ पढ़ने का कौशल विकसित करने का प्रयास किया गया। अंत में सभी छात्रों ने अपनी अपने पढ़ी हुई पुस्तक की समीक्षा लिखी।
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में गीता पूजन करते रक्षा मंत्री राजनाथ- फोटो : भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी।