फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
फोटो-9-प्रहलाद नारायण श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी।
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार की सुबह सात बजे बाइक की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड सिर के बल गिरकर गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ जिले के बंथरा थाना क्षेत्र के बादेखेड़ा गांव निवासी प्रहलाद नारायण श्रीवास्तव (58) सोहरामऊ थाने के पास निर्माणाधीन कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। रविवार की रात ड्यूटी कर सोमवार की सुबह घर जाने के लिए कानपुर-लखनऊ हाईवे किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी पंचवटी, बेटे प्रिंस सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। घटना के बाद युवक बाइक लेकर चला गया। थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें