फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्लीपर बस की डीजल पाइप चोक, एक्सप्रेसवे पर हुई बंद

विज्ञापन
फोटो-14- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़ी खराब स्लीपर बस। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बिहार से जयपुर जा रही स्लीपर बस का डीजल पाइप चोक हो गया। इससे बस एक्सप्रेसवे पर खड़ी हो गई। उसे ठीक होने में आठ घंटे लग गए। इस दौरान 120 बस यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

बिहार के अररिया जिले से 120 यात्रियों को लेकर स्लीपर बस राजस्थान के जयपुर जा रही थी। शुक्रवार की रात 12 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर के सामने पहुंची तो डीजल पाइप चोक हो गई। चालक और परिचालक ने ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
पीआरवी और यूपीडा की गश्ती टीम पहुंची और मैकेनिक की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। शनिवार सुबह मैकेनिक मिलने पर बस ठीक हो सकी और शनिवार सुबह आठ बजे रवाना हुई। आठ घंटे तक यात्रियों को सड़क और बस के अंदर रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया स्लीपर बस में तकनीकी खराबी से वह बंद हो गई थी। सुबह उसे ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें