सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक बैंक के पास डंपर की टक्कर के बाइक उसी में पीछे से से फंस गई और बीस मीटर तक घिसटते चली गई। घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, वहां से कानपुर हैलट रेफर किया गया, वह हेलमेट लगाए था।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी कल्लन (40) सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा में अंडे की दुकान चलाता है। शुक्रवार दोपहर वह बाइक से दुकान जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के एक बैंक के पास डंपर के बाइक में पीछे टक्कर मारने के बाद बाइक उसी में फंस गई और बीस मीटर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल ले गई, वहां से कानपुर रेफर किया गया, लेकिन परिजनों के आने के बाद वह लखनऊ के बंथरा स्थित निजी अस्पताल लेकर चले गए। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर कब्जे में है। घायल का इलाज चल रहा है।
तीन मनचलों का शांतिभंग में चालान
बीघापुर। शिक्षण संस्थानों के सामने और आने-जाने वाली छात्राओं से छींटाकसी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार शांतिभंग में उनका चालान किया है। कोतवाल राजपाल ने बताया कि स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं के साथ रास्ते में छीटाकशी की लगातार शिकायत आ रही थी। इस पर एंटी रोमियो टीम की मदद से घाटमपुर कला निवासी साजन, कुशल और मवैईया गांव के लवकुश का शांतिभंग में चालान किया है।(संवाद)
मार्ग दुर्घटना में दो घायल
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव जुराखनखेड़ा निवासी रोहित (30) शुक्रवार शाम तीन बजे बाइक से लंगरपुर चौराहा बाल कटाने आया था। घर जाते समय पुरवा-दही मार्ग पर लंगरपुर गांव के पास लंगरपुर निवासी रामबाबू (55) को टक्कर मार दी। घटना में रामबाबू के साथ बाइक सवार रोहित भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)
दो वारंटी भेजे गए जेल
सफीपुर। मारपीट के मामलों में पुलिस ने दो वारंटियों को जेल भेजा गया। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र सकहन राजपूतान निवासी पिंटू और राजा समय से न्यायालय नहीं पहुंचे थे। दोनों के खिलाफ वारंट जारी हुआ था, दोनों को घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। (संवाद)