औरास। औरास-मोहान मार्ग पर गैस एजेंसी के पास कुत्तों के झुंड से टकराकर बाइक सड़क पर गिर गई। इस हादसे में तीन बिजली मैकेनिक घायल हो गए।
औरास थाना के नरायनपुर गांव निवासी सरवन (30), मनोज (18) और रामू (20) बिजली मैकेनिक हैं। शुक्रवार की सुबह तीनों एक ही बाइक से गेस्ट हाउस में बिजली का काम करने जा रहे थे। औरास-मोहान मार्ग पर गैस एजेंसी के पास अचानक कुत्तों का झुंड बाइक के सामने आ गया। कुत्तों से बाइक टकराकर सड़क पर गिर गई थी। घटना में तीनों घायल हो गए। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि तीनों का सीएचसी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।