फोटो-27- स्वरचित कविता लेखन में कक्षा 11 की छात्रा हेमा को सम्मानित करते युवा कल्याण निदेशक और
उन्नाव। लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय युवा महोत्सव एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पुरवा की छात्राओं ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रा हेमा को स्वरचित कविता लेखन में दूसरा स्थान मिला।
युवा महोत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदेश भर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिले से पुरवा जीजीआईसी की छात्राओं ने भी शिक्षिका डॉ. स्वाति आहलूवालिया के साथ पहुंची। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल स्वरचित कविता लेखन में कक्षा 11 की छात्रा हेमा ने दूसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 11 की छात्राओं में नौशीन, अपर्णा और अंशिका कुशवाहा ने कृषक सेफ्टी यंत्र बनाया, जिसे सभी ने सराहा और संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
शिक्षिका ने बताया कि छात्राओं को युवा कल्याण निदेशक ने सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया। छात्राओं की इस सफलता पर प्रधानाचार्या शुभ्रा सिंह सहित अन्य शिक्षिकाओं ने उनका अन्य शिक्षिकाओं ने उनका उत्साह बढ़ाया।