फोटो-14- अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। स्रोत: ग्रामीण
नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के दो गांवों में अजगर मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। वन विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर रेस्क्यू चलाकर अजगरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा।
ब्लॉक क्षेत्र के चमरौली गांव में पाली मोड़ के पास सोमवार की शाम चार बजे मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने रास्ते में अजगर देखा। सूचना पर वन दरोगा अभय सिंह, वन रक्षक जितेंद्र पांडेय पहुंचे और आधे घंटे मशक्कत के बाद करीब दस फीट लंबे अजगर को पकड़ा।
दूसरी घटना में आशाखेड़ा गांव निवासी मुन्ना लोधी के घर में सोमवार की रात अजगर पहुंच गया। उस समय परिजन कमरे में सो रहे थे। नींद खुली तो तख्त के नीचे अजगर देख दहशत में आ गए। सूचना पर रात दस बजे वन विभाग की टीम पहुंची और अजगर को पकड़कर वन में छोड़ दिया।