नवाबगंज। सोहरामऊ क्षेत्र के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। शाम को दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।
सरस्वती मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे स्थानीय छात्रों और बाहर से आए इंटर्नशिप करने वाले छात्रों के गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया। इमरजेंसी वार्ड और लाइब्रेरी में विवाद के बाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। कॉलेज स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। शाम को एक पक्ष के छात्र थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की। इसी दौरान दूसरे पक्ष के परिजन भी कॉलेज परिसर पहुंच गए और मारपीट करने वाले छात्रों से बातचीत करने लगे। छात्रों ने समझा कि यह मारपीट करने आए हैं, इसपर फिर दोनों गुट मारपीट करने लगे। लेकिन बाद में किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की।
कॉलेज प्राचार्य आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ छात्र आपस में भिड़ गए थे, दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। एसओ संदीप शुक्ला ने बताया कि एक पक्ष थाने आया था, बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया