फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पार कर रहे ट्रक चालक की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर -लखनऊ हाइवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास बाइक की टक्कर से पैदल सड़क पार कर रहे ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक खराब होने पर वह गियर ऑयल लेने के लिए सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन

मथुरा जिले के बरसाना थाना क्षेत्र के नंदगांव निवासी बबलू जाटव (29) पुत्र गिरिराज सिंह ट्रक चालक थे। बृहस्पतिवार की रात खाली ट्रक लेकर लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा के पास ट्रक के गियर में खराबी आ गई। मिस्त्री को दिखाया तो उसने गियर ऑयल लेकर आने को कहा। वह पैदल ऑयल लेने जा रहे थे, तभी बाइक की टक्कर से वह घायल हो गए।
इसी दौरान निकल रहे दूसरे ट्रक चालक ने दिनेश ने बबलू की पहचान की। पुलिस जिला अस्पताल लाई, डॉक्टर के मृत घोषित करने पर शव रखवा दिया। शुक्रवार को बड़े भाई दीपक व अन्य परिजन आए। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। दीपक ने बताया कि बबलू तीन भाइयों में छोटे थे। उनकी मौत से पत्नी आरती , मां बूतेरी सहित अन्य परिजन परेशान हैं। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें