फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत, दो साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गहरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, उसके दो साथी घायल हो गए। परिजन दोनों का निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गोताखोर काॅलोनी निवासी शोएब (19) पुत्र मंजूर, तौहीत (23) पुत्र अब्दुल वहीद और तथा मिश्रा कॉलोनी निवासी आमिर (24) पुत्र मुन्ना बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित चर्म इकाई में काम करते थे। शोएब ने बताया कि शुक्रवार सुबह तीनों एक बाइक से काम पर जा रहे थे। बाइक आमिर चला रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गहरा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए।
राहगीराें की सूचना पर पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने आमिर को मृत घोषित कर दिया। शोएब ने बताया कि आमिर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि वाहन की टक्कर से एक की मौत हुई है। दो घायल हैं। घायलाें का इलाज चल रहा है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें