फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तीन भाइयों की एक साथ उठीं अर्थियां तो नम हुईं आंखें

विज्ञापन
फोटो-24- तीन बच्चों के शव देख बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
मौरावां। बिहार थानाक्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुए तीन भाइयों के शव बृहस्पतिवार को एक साथ अंतिम संस्कार के लिए उठे तो कोहराम मच गया। मौजूद लोगों की आंखों से आंसू छलक आए। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया और पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की, साथ ही दो बीघा जमीन और दुर्घटना बीमा का जल्द लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। खेत में ही तीनों के शव दफन किए गए।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के बखतखेड़ा गांव निवासी अरुण राजपूत अपने छोटे भाई सचिन और छोटू के साथ एक बाइक से गंगा स्नान करने मंगलवार रात को बक्सर जा रहे थे। बिहार-मौरावां मार्ग से उन्नाव-लालगंज हाईवे पर पहुंचे थे तभी सड़क पार करने के लिए 200 मीटर दूर कट होने से उल्टी दिशा की ओर जाते समय लोडर की चपेट में आने से तीनो भाइयों की मौत हो गई थी।
बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया था। वृद्ध मां गंगावती और अरुण की गर्भवती पत्नी क्षमा बार-बार बेहोश हो रही थी। पुरवा विधायक अनिल सिंह ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और एक लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता की। सास-बहू को पालन-पोषण के लिए दो बीघा जमीन का पट्टा और कृषक दुर्घटना बीमा योजना का जल्द लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। सांसद प्रतिनिधि अमितेष नंदू ने भी 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की।
विज्ञापन

इस दौरान समाजवादी के प्रदेश सचिव गिरधारी लाल लोधी, सपा पूर्व विधायक उदयराज यादव, भाजपा नेता उतमचंद लोधी, सीएल यादव, मंगल प्रसाद चौधरी सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें