फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेट्रोल पंप से तीन लाख रुपये चोरी की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। हाईवे स्थित कुशहरी गांव के सामने पेट्रोल पंप से तीन लाख रुपये चोरी होने की सूचना सोशल मीडिया पर वॉयरल हुई तो हलचल मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची। फुटेज में कंबल ओढ़े एक युवक कैश काउंटर के पास से जाते दिख रहा है। मैनेजर ने एक कर्मचारी पर शक जताया और पर्चियों का मिलान करने के बाद रकम की जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के कुशहरी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से रविवार रात लाखों रुपये का कैश चोरी हुआ है, पहले तो पुलिस ने घटना को छिपाने का प्रयास किया, बाद में पंप मैनेजर राजू ने जब तहरीर दी तो मामला जानकारी में आया। सीओ अरविंद चौरसिया ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की जांच की तो उसमें कंबल ओढ़कर युवक जाते नजर आया है।
मैनेजर ने पंप में काम करने वाले एक कर्मचारी पर रुपये चोरी करने का शक जताया है। मैनेजर ने अभी यह नहीं बताया है कि कितने रुपये चोरी हुए हैं। बिक्री की पर्ची का मिलान किया जा रहा है। सीओ ने बताया कि मैनेजर ने पंप कर्मियों पर संदेह जताया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें