फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर के पीछे फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो-13- अभिषेक (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सफीपुर। युवक का शव दूसरे घर के पीछे अमरूद के पेड़ पर लोअर के फंदे से लटका मिला। वह शनिवार की रात घर से बिना बताए निकल गया था। रविवार सुबह शव देख ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के भुपतिखेड़ा गांव निवासी अभिषेक (20) शनिवार की रात आठ बजे घर से बिना बताए निकल गया था। दादी रघुराई ने पुलिस को बताया कि अभिषेक के पिता ओमप्रकाश की 15 साल पहले मौत हो गई थी।
बाद में अभिषेक की मां का भी बीमारी से निधन हो गया था। उन्होंने अभिषेक और उसके बड़े भाई करन की परवरिश की। दादी ने बताया कि अभिषेक कुछ नहीं करता था।
शनिवार की रात आठ बजे वह घर में किसी को बिना बताए चला गया। देर रात तक न लौटने पर पता लगाया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
रविवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से 500 मीटर दूर सफीपुर-मियागंज मार्ग पर बने अपने ही दूसरे घर के पीछे अमरूद के पेड़ में अभिषेक का शव लटका देख सूचना दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की गई लेकिन मृतक की दादी व अन्य परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पंचनामा की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें