फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चोरी की घटनाओं से एसपी खफा, एसओ असोहा लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी में चोरी की बढ़ती घटनाओं और उनका खुलासा न होने से एसपी का पारा चढ़ गया। असोहा एसओ की कार्यशैली खफ एसपी ने उन्हें तत्काल लाइनहाजिर कर दिया। कई एसओ को हिदायत दी। सीओ और एसओ से कहा कि कार्ययोजना तैयार कर चोरियों पर अंकुश लगाएं।
एसपी जयप्रकाश सिंह ने जिले के 21 थानों में दर्ज अपराधों की समीक्षा की। शातिर अपराधियों को चिह्नित कर हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई करने और माफिया पर गैंगस्टर, एनएसए के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पर सख्त दिखे। असोहा एसओ निखिलेश कुमार से एक मामले में जानकारी ली। जवाब में उनका बर्ताव सही न देख लाइनहाजिर कर दिया। सीओ और एसओ को निर्देश दिए कि कार्ययोजना तैयार कर चोरियों का खुलासा करें। अवैध शराब, शस्त्र, जुआ, मादक पदार्थ आदि अवैध कार्यों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजीआरएस के आवेदकों से खुद वार्ता कर फीडबैक लेने, पीआरवी वाहनों की रैंडम चेकिंग करने के लिए कहा। छठ पूजा पर घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, महिला पुलिस बल की उपलब्धता एवं भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एएसपी अखिलेश सिंह, प्रेमचंद, सभी सर्किल के सीओ, एसओ, पुलिस कार्यालय सहित समस्त शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें