फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीसीएम की टक्कर से चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत

विज्ञापन
फोटो-12-सुनील कुमार (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
अचलगंज/बिछिया। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर भैंसई नौबस्ता गांव के पास रविवार की सुबह दस बजे सिलिंडर लदी डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार चतुर्थश्रेणी कर्मी की मौत हो गई। वह पेट्रोल डलवाकर उल्टी दिशा से लौट रहा था। हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन

मां पड़रीकला गांव की प्रधान हैं। थाना क्षेत्र के अर्चितखेड़ा गांव निवासी सुनील कुमार (40) रायबरेली जिले के डलमऊ स्थित इंटर कॉलेज में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थे। रविवार की सुबह बाइक से गांव जा रहे थे। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर भैंसई नौबस्ता गांव के पास पंप से पेट्रोल लेकर थोड़ी दूर बने कट से उन्नाव लेन की तरफ आने लगे। तभी उन्नाव की ओर से गैस सिलिंडर लेकर जा रही डीसीएम पे बाइक में टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल सुनील को लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार में पत्नी ममता, मां शांतिदेवी और बच्चों में आदित्य और जागृति हैं। सुनील की मां शांति पड़री कला गांव की प्रधान हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डीसीएम कब्जे में है। चालक फरार है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)

फोटो-12-सुनील कुमार (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें