फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर में भिड़ा ट्रक, केबिन में फंसकर घायल चालक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे की नहर पुलिया से जैतीपुर मार्ग पर मुड़ रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रहा ट्रक भिड़ गया। केबिन क्षतिग्रस्त होने से चालक फंस गया। जेसीबी की मदद से चालक को बाहर निकलवाकर सीएचसी ले गए, डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रायबरेली कस्बा निवासी ट्रक चालक सुमित (25) बुधवार को कानपुर से प्याज लादकर लखनऊ जा रहा था। बुधवार रात 10 बजे नवाबगंज से जैतीपुर मार्ग पर आगे चल रहे डंपर के चालक ने मुड़ने के लिए अचानक ब्रेक लगाई। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ट्रक में भिड़ गया। इससे चालक सुमित केबिन में फंस गया। हादसे के बाद चालक डंपर सहित भाग निकला।
चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे मौके पर पहुंचे। जेसीबी मंगाकर आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। ट्रक को हाईवे किनारे कराया गया, इस दौरान एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें