फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेड़ से टकराकर पलटी, तीन छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर एक धर्मकांटा के सामने तेज रफ्तार स्कूली वैन सामने से आ रहे ट्रक में साइड से टकराने के बाद पेड़ से टकराकर पलट गई। वैन में सवार 20 बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मौजूद लोगों ने बच्चों को गाड़ी से बाहर निकला। तीन को चोट आने से अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के रौतापुर गांव में जगन्नाथेश्वर जूनियर स्कूल संचालित है। स्कूल में चिलौली गांव निवासी कृपाशंकर वैन चलाते हैं। कृपाशंकर के मुताबिक सोमवार दोपहर 12 बजे छुट्टी के बाद वह 20 बच्चों को बिठाकर घर छोड़ने जा रहे थे। लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर एक धर्मकांटा के सामने सड़क पर पड़े पत्थर पर वैन का टायर चढ़ने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में किनारे छूते हुए सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मौजूद लोगों ने बच्चों को जैसे-तैसे बाहर निकाला, जिसमें गढ़ेवा गांव निवासी प्लेग्रुप का छात्र अद्दीक पुत्र धीरेंद्र, कक्षा चार का नैतिक पुत्र मुकेश और कक्षा पांच के छात्र दिव्यांश पुत्र राजेश को चोटें आईं। गनीमत रही कि अन्य छात्र बाल-बाल बच गए।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि तीन बच्चों को चोटें आई थीं, उनका इलाज कराकर छुट्टी दे दी गई। गाड़ी के कागज मंगाए गए हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मान्यता छह से आठ तक, पढ़ाई प्लेग्रुप से कक्षा पांच तक

बीघापुर। स्कूली वैन पलटने के बाद बीईओ शुचि गुप्ता ने स्कूल की मान्यता की जानकारी ली तो पता चला कि मान्यता कक्षा छह से आठ तक की है। स्कूल की पुरानी मान्यता है। प्लेग्रुप से पांच तक पहले ली गई थी, लेकिन मौजूदा समय में वह यू डायस पर नहीं दिख रही है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें