फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। घर के बाहर शुक्रवार की शाम खेल रही बच्ची से युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची को खोजते हुए पहुंची चचेरी बहन के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल आरोपी को कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के एक गांव में पांच साल की बच्ची शुक्रवार की शाम चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। चचेरी बहन ने बताया कि अचानक बच्ची लापता हो गई। तलाश की तो पड़ोस के युवक के बंद स्नानघर से कुछ आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो पड़ोसी सुरेंद्र (42) और बच्ची नग्न खड़े थे। यह देखकर शोर मचाया तो पड़ोस के अन्य लोग और परिजन आ गए।
सुरेंद्र ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी। चचेरी बहन बताया कि सुरेंद्र बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने वहां ले गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को सीएचसी लाई। उसकी हालत गंभीर देकर पहले जिला अस्पताल फिर कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। कोतवाल अमरनाथ ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें