फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उधार सामान न देने पर दुकानदार की गर्दन पर मारा बांका, हालत गंभीर

विज्ञापन
फोटो-1- हैलट में भर्ती घायल राजेश चौरसिया। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के हमीरदेव मोहल्ले में 150 रुपये का सामान उधार न देने पर शुक्रवार की रात नौ बजे युवक ने दुकानदार की गर्दन पर बांके से वार कर दिया। गंभीर हालत में दुकानदार को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया। दुकानदार के बेटे ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजेश चौरसिया (48) की गांव में ही किराना की दुकान है। बेटे अनिल ने बताया कि शुक्रवार की रात गांव का जयकरन सिंह नशे की हालत में आया और 150 रुपये का सामान लिया। रुपये मांगने पर उधार खाते में लिखने के लिए कहा। उसका पहले का ही 500 रुपये बकाया है। इस कारण उधार देने से मना कर दिया। इस पर वह मुझसे उलझ गया। विवाद बढ़ता देख पिता आ गए तो उनसे मारपीट की। कुछ देर बाद बांका लेकर आया और पिता की गर्दन पर वार कर लहूलुहान कर भाग निकला।
चर्चा है कि हमले के बाद उसे लोगों ने पीटा भी लेकिन वह जैसे-तैसे भाग निकला। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल का हैलट में इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें