फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बेटी को त्योहारी देकर लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परियर। परियर-बिठूर मार्ग पर दो बाइकाें की टक्कर में वृद्ध की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। वृद्ध बेटी को करवाचौथ की त्योहारी देकर लौट रहा था।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली के फत्तेपुर गांव निवासी पृथ्वीपाल (60) सफीपुर कोतवाली के नयाखेड़ा गांव में ब्याही बेटी के घर करवाचौथ की त्योहारी देने गए थे। शुक्रवार शाम सात बजे परियर-बिठूर मार्ग पर जंगलेश्वर मंदिर के सामने दूसरी बाइक से टकरा गई। घटना में पृथ्वीपाल की मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार हरदोई जिले के न्योरा गांव निवासी विशाल (28) घायल हो गए।
घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पृथ्वीपाल के बेटे और पत्नी की पहले मौत हो चुकी है। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें