फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: करवा चौथ पर ससुराल आए युवक का पत्नी से विवाद, ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
फोटो-10 पोस्टमार्टम हाउस में बिलखती मृतक अरविंद की मां सुषमा। संवाद
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। हरदोई के युवक ने पत्नी से विवाद के बाद कानपुर-बालामऊ ट्रैक पर बृहस्पतिवार की रात ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसका शव दो हिस्सों में रेलवे ट्रैक पर मिला। शुक्रवार सुबह छह बजे स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना माधौगंज के गांव रुदामऊ निवासी अरविंद ऊर्फ छुनक्की (37) लखनऊ की तंबाकू फैक्टरी में काम करता था। छोटे भाई चंदन ने बताया कि अरविंद की शादी 23 जून 2010 को बांगरमऊ कोतवाली के गांव करीमुद्दीनपुर निवासी दिलावर की बेटी नीतू से हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सब सही चला, बाद में दोनों में झगड़े होने लगे। उस समय अरविंद ट्रक चलाता था। दोनों का नौ साल का बेटा आयुष भी है।
बताया कि चार साल से नीतू मायके में ही रह रही है। चंदन के मुताबिक बुधवार को भाई छुट्टी लेकर पहले हरदोई आए। करवाचौथ होने से बृहस्पतिवार की दोपहर वह ससुराल चले गए। शुक्रवार की सुबह पता चला कि भाई का शव दो टुकड़ों में कानपुर-बालामऊ ट्रैक पर पड़ा है। पुलिस ने बताया कि सुबह 6:30 बजे बालामऊ से कानपुर जा रही मालगाड़ी के चालक ने शव पड़ा होने की सूचना स्टेशन मास्टर को सूचना दीदी। पड़ोसी गांव करीमुद्दीनपुर के ग्रामीणों ने शव की पहचान की। बाद में अरविंद की पत्नी नीतू ने भी पहचाना। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। अरविंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां सुषमा और अन्य परिजन बेहाल हैं। अपराध निरीक्षक रामनारायण ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें