फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस के पीछे के दो पहिये निकले, 500 मीटर घिसटी

विज्ञापन
पहिया निकलने के बाद एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ी स्लीपर बस। संवाद
विज्ञापन
औरास। दिल्ली से 52 यात्रियों को लेकर बस्ती जा रही स्लीपर बस का ब्रेक जाम हो गया। इससे पीछे के दो पहिये निकल गए। बस लहराई तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। चालक ने किसी तरह बस को नियंत्रित किया। कोई यात्री घायल नहीं हुआ। इससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

बुलंदशहर निवासी बस चालक मिंटू ने बताया कि दिल्ली से सवारियां लेकर बस्ती जा रहा था। दिल्ली से कन्नौज तक बस सही आई। कन्नौज के पास गाड़ी में दिक्कत महसूस हुई। रोककर देखा लेकिन कुछ समझ नहीं आया। इस पर धीमी रफ्तार में आगे बढ़ गए। बस जैसे ही कोइलियाखेड़ा गांव के के पास पहुंची, पिछले पहिये का ब्रेक अचानक जाम हो गया और पहिया बाहर निकल आया। इससे बस करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। रफ्तार ज्यादा तेज न होने से बस पर काबू पा लिया।
कुछ देर बाद यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से बस को किनारे किया। मैकेनिक बुलाकर ब्रेकशू की मरम्मत कराई और सुबह नौ बजे बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान दो घंटे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बस का ब्रेकशू जाम होने से पहिया निकल गया था। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें