फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एंबुलेंस चालक को कार में डालकर ले गए गांव ले जाकर पीटा, गंभीर

विज्ञापन
फोटो-36-सीएचसी में बैठा घायल एंबुलेंस चालक। स्रोत: स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
नवाबगंज। स्वास्थ्य केंद्र में लगी 102 एंबुलेंस में तैनात चालक को बुधवार देर शाम सीएचसी से कुछ अज्ञात लोग आए और उसे कुसुंभी गांव उठा ले गए और मारपीट की। चालक के मुताबिक पीटने का कारण पूछा तो उसपर एक्सीडेंट करके भागने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना सांडी के गांव सैतियापुर निवासी कृष्ण कुमार (35) ने बताया कि वह नवाबगंज सीएचसी में 102 एंबुलेंस में चालक है। बुधवार शाम करीब सात बजे वह एक मरीज छोड़कर नवाबगंज सीएचसी पहुंचा। कुछ देर बाद कुसुंभी गांव निवासी शिवकुमार, तीन साथियों के साथ आया और कार में डाल कर कुसुंभी गांव के पास पीटा और लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए।
हमलावरों ने एंबुलेंस उनकी कार में टक्कर मारने का आरोप लगा रहे थे। हमलावरों के जाने के बाद जैसे-तैसे साथियों को सूचना दी तब पुलिस पहुंची और उसे सीएचसी पहुंचाया। बाद में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि घायल एंबुलेंस चालक की तहरीर पर शिवकुमार सहित व तीन अज्ञात पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें