फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। मौरावां-पुरवा मार्ग पर मझिगवां मोड़ के पास मंगलवार शाम सात बजे लोडर की टक्कर से बाइक सवार ट्रैक्टर मिस्त्री की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। घटना के बाद चालक लोडर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के मगरायर गांव निवासी प्रमोद कुमार (44) पुरवा कस्बे के मिर्री चौराहा के पास ट्रैक्टर रिपेयरिंग का काम करते थे। छोटे भाई प्रदीप ने बताया कि मंगलवार की देर शाम प्रमोद बाइक से घर लौट रहे थे। मौरावां-पुरवा मार्ग पर मझिगवां मोड़ के पास लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। घटना में प्रमोद गंभीर घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन निजी साधन से लखनऊ ले जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गई। बेटे की मौत से मां शिवकुमारी, पत्नी सुनीता, बेटी अनामिका, प्रियांशी, मीठी बेटा आजाद बेहाल हैं। वह चार भाइयों में बड़े थे। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि लोडर का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें