फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर डहन जाने वाले रास्ते पर सोमवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। इसमें हरदोई निवासी दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हुए थे। उन्होंने वृद्ध के साथ चोरी की घटना भी कबूली थी। सीएचसी में उपचार के बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में हरदोई जिले के सांडी थाना के ककेड़ी गांव निवासी विवेक उर्फ सुआ और दूसरा हरदोई सदर कोतवाली के कैथोलिया गांव निवासी सोलंकी घायल हुए थे। दोनों ने तीन अक्तूबर को कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी रामजीवन के थैले से चोरी हुए 76000 रुपये चोरी की घटना में शामिल थे। रात भर सीएचसी में उपचार के बाद मंगलवार को हालत में सुधार होने पर दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें