फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर मृत मिले युवक की नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड किनारे मृत मिले युवक की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को शक है कि शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शीतलगंज गांव के सर्विस लेन के किनारे करीब 28 साल के युवक का खून से लतपथ शव मिला था। पुलिस ने जांच की थी, पहचान का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है। पुलिस दुर्घटना में मौत की आशंका जता रही है। चर्चा यह भी है कि कहीं हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है, लेकिन अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें