फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी शव लेकर पहुंची ससुराल

विज्ञापन
फोटो-40- शुभम (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन।
विज्ञापन
पुरवा। भगतखेड़ा गांव निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके में रह रही पत्नी पति का शव लेकर ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भगतखेड़ा निवासी शुभम (26) गाजियाबाद में मजदूरी करता था। मंगलवार दोपहर बहू पूजा पति शुभम का शव लेकर अपनी ससुराल पहुंची और बीमारी से मौत होने की बात बताई। बेटे का शव देख पिता बृजलाल ने बहू पर ही हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दे दी। बताया कि शुभम की दो साल पहले मदारीखेड़ा गांव निवासी पूजा से शादी हुई थी। साल 2024 में होली के बाद बहू पूजा मायके चली गई थी, तब से वहीं थी।
शुभम गाजियाबाद मजदूरी करने चला गया था। बेटा, बहू के पास कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। वहीं पूजा ने बताया कि वह पति शुभम के साथ रह रही थी। वह काफी समय से बीमार थे। पिता व अन्य घर वालों से इलाज के लिए रुपये भी मांगे थे लेकिन नहीं दिए। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि घटना की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें