फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्र का लखनऊ में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो- 3-अंशुल (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
औरास। चकसुनौरा गांव निवासी छात्र का शव लखनऊ में रहने वाले चाचा के घर रस्सी के फंदे से लटका मिला। वह सोमवार को घर से गया था। परिजन शव घर लाए और पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के चकसुनौरा गांव निवासी अंशुल (18) पुत्र सुभाष लखनऊ में चाचा कुंवरपाल के घर में अकेला रहता था। वहीं आईटी (इंफाॅर्मेशन टेक्नोलॉजी) की पढ़ाई कर रहा था। वह घर आता-जाता रहता था। सोमवार को ही वह गांव से लखनऊ गया था। बृहस्पतिवार की रात घर वालों ने उसे कई बार फोन मिलाया, घंटी बजती रही लेकिन उसने नहीं उठाया।
अनहोनी की आशंका पर रात में ही परिजन लखनऊ गए तो वहां फंदे से शव लटका देखा। शव देखकर परिजन बेहाल हो गए। परिजन शव गांव लाए और शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अंशुल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां सुषमा और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें