फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चालक के कहने पर क्लीनर चल रहा था कंटेनर

विज्ञापन
फोटो-25- धर्मराज (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन - फोटो : mathura
विज्ञापन
बांगरमऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह ट्रक का पहिया बदल रहे चालक और क्लीनर को कुचलने वाला ट्रेलर चालक नहीं खलासी चला रहा था। इस हादसे में ट्रक के चालक और खलासी के साथ उसकी भी मौत हो गई थी। यह खुलासा खलासी के भाई ने किया। बताया कि खलासी को स्टीयरिंग थमाकर चालक कंटेनर में सो गया था।
विज्ञापन

गुजरात के जिला द्वारिका के नरसगंटेकरी बछरादा दाना मंदिर देवभूमि निवासी सुमनिया देवानंद समरभा (40) क्लीनर बाधा राजप्रभा भायवा (52) के साथ ट्रक में सूखी मछलियां लादकर असम जा रहे थे। मंगलवार की सुबह पांच बजे एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास ट्रक के पीछे का टायर फट गया था। चालक देवानंद और क्लीनर अजय कुमार ट्रक किनारे रोक कर पहिया बदल रहे थे।
इसी दौरान पत्थर लादकर लखनऊ की ओर जा रहा ट्रेलर चालक और क्लीनर को रौंदते हुए हुए ट्रक में भिड़ गया था। हादसे में ट्रक के ड्राइवर, क्लीनर और ट्रेलर चला रहे युवक की मौत हो गई थी। पहचान होने पर पुलिस ने ट्रक के चालक और क्लीनर का मंगलवार शाम पोस्टमार्टम करा दिया था। ट्रेलर चलाने वाले की सही पहचान न होने से पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह राजस्थान के अजमेर जिले के थाना केकड़ी के गांव तितरिया निवासी बनवारी बैरवा पहुंचे। उन्होंने मृतक की पहचान चचेरे भाई धर्मराज (36) के रूप में की। बताया कि भाई ट्रेलर में चालक नहीं क्लीनर था। ट्रेलर चालक का पता नहीं चल सका है। यह भी बताया कि चालक लंबे सफर में धर्मराज को स्टीयरिंग पकड़ाकर खुद केबिन में सो जाता था। धर्मराज दो भाइयों में बड़े थे। मां बरदा देवी, पत्नी कंचन, चार बच्चे व अन्य परिजन बेहाल हैं। बताया कि धर्मराज डेढ़ महीने से घर नहीं गए थे।
कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक चालक और क्लीनर के परिजन तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें