फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाजार गए किसान का नहर किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। सरसों की पेराई कराने गए किसान का रास्ते में शव मिला। परिजनों ने सर्पदंश की आशंका पर शव का पोस्टमार्टम कराया। हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चकजमालपुर गांव निवासी रामऔतार (70) मंगलवार शाम तीन बजे सरसों की पेराई कराने के लिए साइकिल से पुरवा बाजार गए थे। लौटते समय पुरवा-अचलगंज मार्ग पर शारदा नहर के पास साइकिल खड़ी कर गमछा बिछाकर लेट गए। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी और उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सांप के डसने से मौत की आशंका पर बेटे हेमराज ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें