फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विपरीत दिशा में खड़े ट्रक और कटे पड़े पेड़ से टकराई रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। सिरधरपुर से लखनऊ जाने वाली इकलौती रोडवेज बस गुरुवार की शाम गंजजलालबाद मार्ग पर बाइक सवार को बचाने में ट्रक और कटे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 15 यात्री तो बच गए लेकिन बस क्षतिग्रस्त होने से रोडवेज सेवा ठप हो गई है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कटरी इलाके के सिरधरपुर गांव से लखनऊ तक पिछले एक दशक से एक रोडवेज बस संचालित है। इस बस में सिरधरपुर, बगिया, जसरापुर, दरियापुर, दारापुर, जाफराबाद, आलमऊसराय, मेलारामकुंवर, भिखरियापुर, बल्लापुर, कुशराजपुर, भिलोई, देवरिया, लहरापुर, गंज मुरादाबाद, गंज जलालाबाद, चकहनुमान, हरईपुर, महोलिया, चहोलिया, ब्योली इस्लामाबाद गांवों के यात्री रोजाना लखनऊ जाते हैं। गुरुवार शाम छह बजे रोडवेज बस लखनऊ से 15 यात्रियों को लेकर लौट रही थी।
गंजमुरादाबाद-गंजजलालाबाद मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार को बचाने में बस विपरीत दिशा में खड़े ट्रक और कटे पेड़ से टकरा गई। घटना में बस दोनों ओर से क्षतिग्रस्त हो गई। यात्री सुरक्षित बच गए। बस को लखनऊ स्थित वर्कशाप ले जाया गया है, वहां उसकी मरम्मत चल रही है। इस दौरान बस सेवा बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें