फोटो-7- सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज को ज्ञापन देते नर सेवा नारायण सेवा संस्थान के लोग। स्रोत: संग
उन्नाव। शारदीय नवरात्र पर लोगों की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सामाजिक संगठन ने डीएम को प्रेषित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। उन्होंने रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिह्नित कराने की मांग की।
नर सेवा, नारायण सेवा संगठन के संस्थापक विमल द्विवेदी ने पत्र देकर कहा कि मोती नगर स्थिति प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर और रामजानकी मंदिर मार्ग से शराब और मांस की दुकानें हटाई जाएं। नगर पालिका के माध्यम से सफाई कराई जाए। नवरात्र और विजय दशमी पर जिले के सभी मंदिरों के आस-पास स्वच्छता और सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएं। उन्होंने नगर के मोहल्ला शिवनगर और उसके आसपास सहित अन्य स्थानों पर किराए पर रहने वाले बाहरी लोगों की सघनता से जांच की जाए और रोहिंगिया, बांग्लादेशियों और असामाजिकतत्वों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की मांग की । अजय त्रिवेदी, विनय द्धिवेदी, सुजीत सिंह, राजेंद्र राजपूत आदि शामिल रहे।