फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खराब हुई स्लीपर बस रात भर परेशान रहे 95 यात्री

विज्ञापन
फोटो- 28-एक्सप्रेसवे पर इंजन में तकनीकी खराबी आने से खड़ी स्लीपर बस और मौजूद यात्री। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। दिल्ली से 95 यात्रियों को लेकर बिहार के पटना जा रही स्लीपर बस इंजन में खराबी आने से बुधवार रात 10 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़ी हो गई। स्टार्ट न होने से यात्री धक्का देकर 200 मीटर दूर टोल प्लाजा तक बस ले गए। चालक ने सही करने का प्रयास किया लेकिन नहीं सफल नहीं हो पाया। गुरुवार सुबह मैकेनिक आने पर सुबह नौ बजे बस रवाना हुई। यात्री 11 घंटे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

मालिक बाबा बस सर्विस की स्लीपर बस दिल्ली से 95 यात्रियों को लेकर बुधवार दोपहर बिहार की राजधानी पटना जाने के लिए निकली थी। बुधवार रात 10 बजे एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जगटापुर के पास इंजन में तकनीकी खराबी आने से बस खड़ी हो गई। चालक के लाख प्रयासों के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हो सकी, इससे यात्रियों की मदद से 200 मीटर धक्का देकर उसे टोल प्लाजा तक ले जाया गया। गुरुवार सुबह मेकैनिक के आने पर इंजन बना और सुबह नौ बजे वह पटना के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

पीआरवी के उपनिरीक्षक बृजेश दुबे ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने से वह 11 घंटे तक खड़ी रही। दूसरे दिन ठीक होने पर रवाना हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें