फोटो- 6- हाईवे किनारे खंती में युवक का शव मिलने की घटना में जांच करती पुलिस। संवाद
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बशीरतगंज के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे खंती में मिला। पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान कराई। पोस्टमार्टम में वाहन की टक्कर से मौत की पुष्टि हुई है।
अजगैन कोतवाली के नवई गांव निवासी सुशील ने बताया कि भाई धर्मेंद्र चौरसिया (28) एक होटल में काम करता था। मंगलवार रात छुट्टी के बाद घर जाने के लिए निकला था लेकिन वहघर नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह उसका शव हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के बशीरतगंज के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। थानाध्यक्ष ने जांच की, जेब में आधार कार्ड मिलने से घर वालों को सूचना दी। बड़े भाई सुशील ने शव की पहचान की। बताया कि धर्मेंद्र पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
दही थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। किसी वाहन की टक्कर से मौत हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।