फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शास्त्री क्लब को 38 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा अगस्त क्लब

विज्ञापन
-एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक। - फोटो : doda news
विज्ञापन
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 17वीं डॉ. सुखदेव प्रसाद गुप्ता अंडर-16 जनपदीय क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल शास्त्री क्लब और अगस्त क्लब के बीच खेला गया। इसमें शास्त्री क्लब को 38 रनों से हराकर अगस्त क्लब ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

नवाबगंज आशाखेड़ा के एसआरएमएस क्रिकेट मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अगस्त क्लब ने निर्धारित 35 ओवरों में 186 रन बनाए। टीम की ओर से सुयश सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके एवं 8 छक्के लगाए। शास्त्री क्लब की ओर से आदर्श, प्रदुमन, आर्यन तथा दिवेश कार्तिक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शास्त्री क्लब की टीम 31.2 ओवरों में 147 रन बनाकर आउट हो गई। शास्त्री क्लब की ओर से अनुज राजपूत ने 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि तेजस मिश्रा ने 23 रन बनाए। अगस्त क्लब की ओर से मो. अल्तमश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। अभिषेक यदुवंशी ने दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। अगस्त क्लब ने 38 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। शतक लगाने वाले सुयश सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने दिया। कल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच यूथ क्लब तथा यूसीसी के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें