फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पीकेसी क्लब ने यूसीसी क्लब को 48 रनों से हराया

विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित डॉ. सुखदेव प्रसाद गुप्ता अंडर-16 जनपदीय क्रिकेट लीग का चौथा मुकाबला पीकेसी क्लब और यूसीसी क्लब के बीच हुआ। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए पीकेसी क्लब ने यूसीसी क्लब को 48 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन


नवाबगंज के आशाखेड़ा स्थित एसआरएमएस क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर यूसीसी क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीकेसी क्लब ने निर्धारित 35 ओवरों में 164 रन बनाए। टीम की ओर से अर्नेश कार्तिक ने 45, कृष्णा सोनी ने 33 और अनुपम तिवारी ने 21 रनों का योगदान किया। यूसीसी की ओर से वैदिक सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए, जबकि नैतिक ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूसीसी क्लब की टीम पीकेसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 116 रनों पर सिमट गई। यूसीसी की ओर से शौर्य मुक्तेश ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि देवांश और शाश्वत ने 14-14 रनों का योगदान किया। पीकेसी की ओर से हर्षवर्धन ने तीन विकेट झटके, वहीं आयुष यादव और सफीउल ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ओम मिश्रा, महामंत्री पीके मिश्रा, शाकिर हुसैन और सुधीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें