फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए कल से मिलेंगे फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए 20 नवंबर से आवेदन फॉर्म का वितरण शुरू किया जाएगा। आवेदन जमा करने की तारीख पांच जनवरी 2027 रहेगी।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय का संचालन लखनऊ के मोहनलालगंज में हो रहा है। यहां उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चों को शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह और नौ में प्रवेश, परीक्षा के आधार पर मिलेगा। निर्धारित कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्रों को ऑफ व ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
कक्षा छह में 140 सीटें (70 छात्र व 70 छात्राएं) व कक्षा नौ में आठ सीटें (आठ छात्राएं) उपलब्ध हैं। निशुल्क आवेदनपत्र विभागीय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीएसए व डीआईओएस कार्यालय से 20 नवंबर से प्राप्त किए जा सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी शाम पांच बजे तक रहेगी। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2027 को होगा। बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में निशुल्क शिक्षा व छात्रावास की व्यवस्था उपलब्ध है। बताया कि कक्षा-6 के प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.05.2015 से पहले तथा 31.07.2017 के बाद की न हो। कक्षा-9 के प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.05.2012 से पहले तथा 31.07.2014 के बाद की न हो। प्रति परिवार के अधिकतम दो बच्चे ही पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें