फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शहादत दिवस पर वीरांगना ऊदा देवी पासी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर माल्यार्पण करते सपा जिलाध्यक्ष। स्रोत: कार्यकर्ता।
विज्ञापन
उन्नाव। वीरांगना ऊदा देवी पासी को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी का त्याग, साहस और बलिदान देश के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका जीवन संघर्ष, शौर्य और देशभक्ति की अनुपम मिसाल है। कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन

उधर, हसनगंज के मोहान नगर पंचायत स्थित बाबा बिहारीदास मंदिर परिसर में वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहादत दिवस मनाया गया। महाराजा बिजली पासी एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवकुश रावत ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वीरांगना ऊदा देवी के शौर्य, संघर्ष और बलिदान की गाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। मोहान चेयरमैन समरजीत यादव ने कहा कि माता वीरांगना ऊदा देवी पासी के शौर्यगाथा समेत सभी स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के इतिहास से लोगों को परिचित कराना जरूरी है। पुष्कर रावत, बाबू लाल कश्यप, अजय कश्यप, संजीत रावत, महेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें