फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट से मिलेगी जीत : प्रदीप वर्मा

विज्ञापन
संगठनात्मक समीक्षा बैठक में संबोधित करते राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा। स्रोत: कार्यकर्ता।
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सहप्रभारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति और माइक्रो मैनेजमेंट के साथ काम करना होगा। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ निभानी होगी।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक समीक्षा बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विधानसभा प्रभारियों, विस्तारकों और बीएलए-प्रथम के साथ संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके लिए सोशल मीडिया और आईटी सेल को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। मंडल प्रभारियों को विधानसभा स्तर पर प्रवास करने और विधानसभा प्रभारियों को शक्ति केंद्रों पर समय देने को कहा।

सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में ''वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया'' की स्थिति थी, जबकि भाजपा सरकार ने ''वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज'' की सौगात दी है। कहा कि अखिलेश यादव परिवार तक सीमित सोच रखते हैं, जबकि भाजपा में साधारण बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


जिला प्रभारी संतोष सिंह और जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने मतदाता जोड़ो अभियान-2026 एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर दिया। उन्होंने पात्र और छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने तथा फर्जी व अपात्र नामों को हटवाने के लिए प्रत्येक बूथ पर विशेष अभियान चलाने और बीएलए-प्रथम को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें