फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नकली डीएपी बनाने का कारोबार पकड़ा, 800 बोरी कैल्शियम सल्फेट बरामद

विज्ञापन
दरोगाखेड़ा ​स्थित गोदाम में जांच के दौरान मौजूद जिला कृ​षि अ​धिकारी व अन्य। स्रोत: कर्मी।
विज्ञापन
सोनिक। बिछिया क्षेत्र के दरोगाखेड़ा में नकली डीएपी खाद बनाने के कारोबार का खुलासा हुआ है। एकता धर्मकांटे के पास स्थित गोदाम में कैल्शियम सल्फेट को डीएपी की बोरियों में पैक किया जा रहा था। सूचना पर कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात छापा मारकर मौके से युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में कैल्शियम सल्फेट और विभिन्न कंपनियों की खाद की खाली बोरियां बरामद हुईं। टीम ने गोदाम को सील कर नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने बताया कि बिछिया क्षेत्र में एकता धर्मकांटे के पास संचालित गोदाम में नकली डीएपी की पैकिंग की सूचना मिली थी। इस पर शुक्रवार देर रात छापा मारा गया। गोदाम में किसान गोल्ड की कैल्शियम सल्फेट की करीब 800 बोरियां मिलीं। इसके अलावा पीपीएल डीएपी की एक भरी और 16 खाली बोरियां बरामद हुईं। आइपीएल कंपनी की 49 खाली बोरियां और एवरग्रीन प्रोम की 100 खाली बोरियां मिलीं। इसके अलावा खाद की बोरियों की सिलाई करने वाली मशीन, धागे के तीन रोल, वजन करने की मशीन और चाकू बरामद हुए। छापेमारी के दौरान भतावां गांव का राजेंद्र लोधी कैल्शियम सल्फेट को डीएपी की बोरी में भरकर पैक कर रहा था।
पूछताछ में राजेंद्र ने कैल्शियम सल्फेट को डीएपी की बोरियों में भरकर किसानों को बेचने की बात स्वीकार की। टीम ने पैक की जा रही खाद का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। गोदाम सील करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन


इंसेट-1
क्या है कैल्शियम सल्फेट
जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक, कैल्शियम सल्फेट एक प्राकृतिक रूप से सफेद या रंगहीन ठोस पदार्थ के रूप में पाया जाता है और पानी में बहुत कम घुलनशील होता है। खेती किसानी में मिट्टी की उर्वरता और संरचना सुधारने के लिए इसे जिप्सम खाद के रूप में खेतों में डाला जाता है। इसका अन्य किसी रूप में प्रयोग नहीं किया जाता है। ऐसे में डीएपी के रूप में इसकी बिक्री करना गलत है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें