फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नियम दरकिनार... नहीं लिख रहे मिठाइयों में इस्तेमाल की अंतिम तिथि

विज्ञापन
शहर में एक दुकान पर रखी मिठाईयों में नहीं लिखी इस्तेमाल की अंतिम तिथि। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
उन्नाव। दिवाली त्योहार पर काउंटर से खुली मिठाइयों की बिक्री बढ़ गई है लेकिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी इस्तेमाल की अंतिम तिथि लिखवाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसका फायदा कारोबारी उठा रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) और उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने दुकानों पर बिकने वाली खुली मिठाइयों की ट्रे या कंटेनर पर इस्तेमाल की अंतिम तिथि (यूज बाई डेट) लिखना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम 15 अक्तूबर 2026 से लागू हो चुका है। नियम केवल पैकेट वाली मिठाइयों पर ही नहीं बल्कि काउंटर पर खुली बिकने वाली मावा बर्फी, पेड़ा, रसगुल्ला आदि पर भी लागू हैं। स्पष्ट निर्देश हैं कि दुकानदारों ने मिठाइयों को जिस ट्रे या बर्तन में रखा है, उस पर ही स्पष्ट रूप से इस्तेमाल की तिथि लिखें लेकिन जिले के अधिकांश दुकानदारों ने नियमों को दरकिनार कर रखा है।
शहर में ही अधिकांश नामचीन दुकानों में मिठाइयों पर तारीख नहीं लिखी जा रही है। यह स्थिति तब है जब इस समय दिवाली के त्योहार के कारण मिठाइयों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी इसका पालन नहीं करा पा रहे हैं। इंसेट-1
विज्ञापन


त्योहारों से पहले ही बनने लगती हैं मिठाइयां
दिवाली, रक्षाबंधन और होली जैसे त्योहारों पर मिठाइयों की रिकार्ड बिक्री होती है। इसका फायदा उठाते हुए मिठाई कारोबारी काफी दिन पहले से ही निर्माण कराकर स्टॉक करने लगते हैं। ऐसे में प्रयोग की अंतिम तिथि की सबसे ज्यादा जरूरत इसी समय होती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के ध्यान न देने से मिठाई कारोबारी इसका खूब फायदा उठा रहे हैं। विभागीय जिम्मेदार अभी कारोबारियों को जागरूक करने की ही बात कह रहे हैं।

हमारा जिला पिछड़ा है। इसलिए यहां के कारोबारियों में जागरूकता की कमी है। प्रयोग करने की तिथि लिखने के लिए कारोबारियों को जागरूक किया जा रहा है। जागरुकता आने पर ही कारोबारी लिखना शुरू कर देंगे। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -शैलेश कुमार दीक्षित, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें