फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गाड़ी में मिला दो लाख का पनीर कराया नष्ट

विज्ञापन
गड्ढे में पनीर नष्ट करते कर्मी। स्रोत: विभाग।
विज्ञापन
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने हसनगंज क्षेत्र के वीरमपुर गांव में एक गाड़ी में दो लाख रुपये का साढ़े छह क्विंटल पनीर बरामद किया। सही जानकारी न मिलने पर पनीर नष्ट करा दिया गया। अन्य जगहों पर चेकिंग के दौरान एक दुकान में बिना लाइसेंस के कारोबार संचालन पर बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार वर्मा, महेश कुमार, पंकज कुमार यादव, रुचि बाजपेयी एवं आकांक्षा जायसवाल ने वीरमपुर में एक वाहन में रखा साढ़े छह क्विंटल पनीर बरामद किया। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई। सही जानकारी न मिलने और दुर्गंध उठने पर उसे गड्ढे में खोदकर नष्ट कराया गया।
इसके बाद मिश्रा कालोनी में पंकज स्वीट्स में जांच कर वर्क युक्त बर्फी, खोया व राजभोग का नमूना लिया। यहां बिना लाइसेंस के कारोबार संचालन मिलने पर बंद करा दिया गया। सफीपुर में राम चंद्र राठौर के हाता में 60 किलो सरसों का तेल सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जो सैंपल भेजे गए हैं, उनकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें