फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बदला मौसम, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से मौसम में बदलाव आ गया। दोपहर में आसमान में बादल छा गए। शाम तक बादल छाए रहे। मध्यम गति से हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार बताए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात से मौसम में बदलाव आने लगा थ्बा। बृहस्पतिवार सुबह भी आसमान में बादल छाए थे। करीब 10 बजे बादल छंटे और धूप निकली। फिर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर करीब दो बजे मध्यम गति से हवाएं चलने लगीं। इसके बाद फिर से बादलों ने आसमान में डेरा जमाना शुरू कर दिया। शाम तक यही स्थिति बनी रही।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि 30 अक्तूबर को ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इससे दिन में हल्की ठंडक महसूस होगी। न्यूनतम पारा रात और सुबह के समय गिरकर 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है। हवा की गति पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा से 12 से 18 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें