मरौंदा सूचित में आयोजित दंगल में एक दूसरे को पटकनी देने में लगे पहलवान। संवाद
- फोटो : samvad
परियर। मरौंदा सूचित में आयोजित दंगल में 78 कुश्तियां हुईं। फाइनल मुकाबला 40 मिनट का हुआ लेकिन हार-जीत का फैसला नहीं हो सका। इस पर शेरू और रमन पहलवान को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने दंगल की शुरुआत पहलवानों से हाथ मिलवाकर कराई। फाइनल कुश्ती जम्मू के शेरू व हाथरस के रमन पहलवान के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने एक दूसरे को पटकनी देने के भरपूर प्रयास किए लेकिन कोई सफल नहीं हो सका। आखिर में आयोजक दोनों पहलवानों को संयुक्त रूप से दंगल केसरी का खिताब देते हुए इनाम की आधी-आधी धनराशि देकर सम्मानित किया। संचालन मोनू व पारुल द्विवेदी ने किया। भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह, भानू मिश्रा, दिनेश द्विवेदी, विजयकांत व प्रेम आदि मौजूद रहे।