उन्नाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष 2026-27 के उपलक्ष्य में प्रदेशस्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आजमगढ़ में होना है। इके लिए टीम चयन ट्रायल 16 अक्तूबर को जिला क्रीड़ा स्टेडियम में होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि प्रदेशस्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 23 से 29 अक्तूबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में किया जाएगा। इसमें लखनऊ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। लखनऊ मंडल की टीम के गठन को जिलास्तर पर ट्रायल 16 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ पात्रता प्रमाणपत्र एवं जन्मतिथि प्रमाणपत्र सक्षम स्तर से निर्गत एवं प्रमाणित कराकर लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ चयन स्थल पर उपस्थित होना होगा।