फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जेएनयू की छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा ने निकाला मार्च

विज्ञापन
जिलाध्यक्ष व सदर विधायक के साथ शहर में पैदल मार्च निकालतीं महिला मोर्चा की पदा​धिकारी। स्रोत: क - फोटो : Archive
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में रोष मार्च निकाला। शास्त्री प्रतिमा से कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी मिलने पर कांग्रेस के इनर मणिपुर से लोकसभा सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम जेएनयू प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया था। इस मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की संवेदनहीन चुप्पी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पैदल कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला। हाथ में पार्टी के झंडे के साथ ही पोस्टर-तख्तियां लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी शर्म करो, कांग्रेस पार्टी हाय-हाय, नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र और महिला विरोधी चेहरा आज पूरे देश के सामने बेनकाब हो चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कांग्रेस, पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने के बजाय अपने दागी सांसद को राजनीतिक संरक्षण देने का प्रयास कर रही है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में छात्राओं के साथ ऐसा अशोभनीय व्यवहार और देश की सबसे पुरानी पार्टी का संवेदनहीन रुख अक्षम्य है। विमला कुरील, चंद्रकांता जोशी, सविता रावत, कंचन गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें